- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के गोदोलिया स्थित मंगलवार की देर रात मारवाड़ी अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई, जब नशे की हालत में पहुंचे दीपक साहनी और उसके अन्य साथियों ने अस्पताल कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान उपद्रवियों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की।
घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें उपद्रव करते हुए युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई




