
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
मेरठ: आज दिनांक 2 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन की मेरठ जिले में इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने मेरठ इकाई को नए सिरे से गठन के निर्देश दिए गए साथ ही बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन का राष्ट्रीय स्तर में जल्दी ही गठन करने हेतु सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि संगठन के आठ साल के संघर्ष के बाद पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों को न्याय मिला परन्तु हम सबकी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई।
काष्ठ आधारित उद्योगों के नियमों में तमाम कमियां है, जिसके चलते टिम्बर व्यापारियों के लिए इस उद्योग को चलने में कई प्रकार की दिक्कतें हो रही है। जिसके लिए संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा। बैठक मेरठ के पदाधिकारी अमीरुद्दीन के प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुई इस दौरान संरक्षक साकेत शर्मा,विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी,प्रवक्ता स्वतंत्र बाजपेई,मेरठ जिले के संरक्षक हाजी फारुख,जाहिद मालिक, सलीम सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।





