
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में IPS दंपत्ति दिनेश सिंह और सुधा सिंह ने एक साथ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। 2011 बैच के IPS अधिकारी दिनेश सिंह, जो वर्तमान में मेडिकल लीव पर हैं, और उनकी पत्नी IPS सुधा सिंह, जो DIG रेलवे के पद पर तैनात हैं, ने परिवारिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए VRS मांगा है।
इस दंपत्ति के इस फैसले ने प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों अधिकारियों के आवेदन पर प्रशासन द्वारा जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है।



