
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
कानपुर: यूपी सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला और उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी कानपुर देहात में पुलिस प्रशासन के खिलाफ 8 घंटे धरने पर बैठे।
इस दौरान UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनिल शुक्ल वारसी से फोन पर बातचीत की। वारसी ने डिप्टी सीएम को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि आप लोग सुरक्षा नहीं कर सकते।आपको डिप्टी सीएम इसलिए बनाया गया था ताकि आप ब्राह्मणों की रक्षा करें।
उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। धरने के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और डिप्टी सीएम के बीच फोन पर हुई इस तीखी बातचीत का ऑडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।





