
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ। पुलिस विभाग से बड़ी खबर उत्तर प्रदेश मे अलग-अलग ज़िलों के 5 थाना प्रभारी को लाइन हाजिर और 2 डिप्टी SP के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश किए। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया राजीव कृष्णा नें की यूपी के पुलिस अधिकारियो के साथ एक समीक्षा बैठक की।
आपको बता दूं कि इस बैठक में पुलिस हेडक्वाटर से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस हेडक्वाटर से भी जुड़े सभी अधिकारी पुलिस कमिश्नर, ADG ज़ोन, IG/DIG रेंज ज़िलें के SSP/SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
5 थाना क्षेत्रो मे दुर्घटनाए की ज़्यादा बढ़ोतरी हुई। वही वाराणसी कमिश्नरी के चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, गोरखपुर ज़िलें के कैम्पियरगंज थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह, कन्नौज ज़िलें के छिबरामऊ थाना प्रभारी विष्णुकान्त तिवारी, बाराबंकी ज़िलें के रामसनेहीघाट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला, जौनपुर ज़िलें के सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को लाइन हाज़िर करने के आदेश भी दिए गए।
साथ ही बाराबंकी के CO ट्रैफिक अलोक कुमार पाठक और जौनपुर के CO ट्रैफिक गिरेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए।




