
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हरियाणा/पंचकूला: यू पी के उप मुख्यमंत्री जिसके सामने नतमस्तक हैं और पटका पहनाकर सम्मानित कर रहे, इसका नाम है प्रेम सुगंध महाराज उर्फ विभोर बत्रा। दरअसल ये हरियाणा पुलिस के रिकॉर्ड में एक बड़ा अपराधी है, जो बीस हजार का इनामी भी रहा है।
इस विभोर बत्रा पर हरियाणा के पूर्व डीजीपी लक्ष्मण दास से लेकर 23 हाईप्रोफाइल लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। पंजाब में भी इसके खिलाफ कबूतरबाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में इसकी माँ को भी गिरफ्तार किया गया था।
ये शातिर पहले हरियाणा के पंचकूला सेक्टर 2 में रहता था। अब इसने पीलीभीत से पूरनपुर रोड पर एक आलीशान आश्रम बनवाया है। पिछले कुछ सालों से इसका ठिकाना यही है। विभोर बत्रा उर्फ प्रेम सुगंध महाराज खुद को एक केंद्रीय मंत्री का करीबी बताता है।
बीजेपी के कई बड़े नेता इसके आश्रम पर हाजिरी लगाते हैं । आज यू पी के एक उप मुख्यमंत्री ने भी इस तथाकथित अपराधी के आश्रम में अपनी भी हाजिरी लगा दी।




