
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: पुलिस ने तत्परता और तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए गिरी हुई डिग्गी समेत उसमें रखे ₹1,03,070 नकद और मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को वापस कर दिए। यह मामला थाना आसीवन क्षेत्र के मुंशीगंज चौकी का है।
चौकी रसूलाबाद पर तैनात पुलिसकर्मी — उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, ज्ञानेन्द्र प्रकाश और कांस्टेबल मनमोहन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने डिग्गी उठाकर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान बजरंग सिंह पुत्र उजागिर सिंह निवासी बीरमपुर, थाना माखी, जनपद उन्नाव के रूप में की।
पुलिस ने आरोपी से संपर्क कर डिग्गी, उसमें रखी रकम और मोबाइल बरामद कर उसे उसके स्वामी अमित को सुपुर्द कर दिया।
सूचनाकर्ता अमित ने पुलिस की इस त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की और उन्नाव पुलिस की ईमानदारी व सतर्कता की सराहना की।





