
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया पुलिस विभागीय फेरबदल के तहत 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को उन्नाव जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का कार्यभार संभाल लिया। वे लखनऊ में एसपी सुरक्षा के पद से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे हैं।
इससे पहले उन्नाव के एसपी के पद पर 2016 बैच के आईपीएस दीपक भूकर तैनात थे, जिन्हें प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। योगी सरकार ने गुरुवार को 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए। उन्नाव सहित आजमगढ़, कुशीनगर, अलीगढ़, देवरिया, हरदोई, सोनभद्र, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर और औरैया जैसे संवेदनशील जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं।
जय प्रकाश सिंह के आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने उनका स्वागत किया। नए एसपी ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।




