
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उन्नाव: जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें ओवरलोड और बिना परमिट दौड़ रहे खनिज लदे ट्रकों को पकड़ा गया।
इस कार्रवाई में 14 ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया गया, जबकि 2 ट्रकों को सीज कर दही थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। विभाग की ओर से अब तक 10 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने बताया कि बिना परमिट या परमिट से अधिक मात्रा में खनिज ढोने वाले वाहनों को बख्शा नहीं जाएगा। चालान किए गए ट्रक चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
यह अभियान उन्नाव की विभिन्न सड़कों पर चलाया गया, जहां अवैध रूप से दौड़ रहे ट्रकों की धरपकड़ की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।





