
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व में यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर अचानक किया गया। अभियान का उद्देश्य मोटरसाइकिल चालकों द्वारा विपरीत दिशा में वाहन चलाने के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।
चेकिंग के दौरान विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, थार व सफारी वाहनों द्वारा स्टंटबाजी, वाहनों पर अवैध पास और अनधिकृत हूटर-सायरन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की गई। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।





