
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: बीकापुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा गुंधौर चौराहे पर एक वृक्ष PDA के नाम का वृक्षारोपण किया। पंडित समरजीत ने कहा- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के दिशा निर्देशन में बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत हर ग्राम सभा में 11 वृक्ष के पौधे लगाने का लक्ष्य है और यह लगातार पौधारोपण का काम जारी रहेगा जहां-जहां पौधे लगाए जा रहे हैं वहां वहां पांच लोगों की PDA की एक कमेटी पौधे की सुरक्षा तथा देखभाल की जिम्मेदारी दी जा रही है जिससे पौधे सुरक्षित रहें और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।
आज भाजपा सरकार में पौधारोपण की तमाम मुहिम चलाकार सरकार तथा सरकारी विभाग पौधारोपण करते है किंतु रखा रखरखाव तथा संचित व्यवस्था न होने से पौधे दूसरे ही दिन सूख जाते हैं और सरकारी विभाग वाले कागजों में उन पौधों पर साल भर जिंदा रखकर उनके रखरखाव का पैसा खाते रहते हैं और आज हम सरकार से मांग करते हैं कि पौधा रोपण ना करके सरकार अगर पेड़ की कटाई ही रोक ले जाए तो हमारा पर्यावरण सदैव सुरक्षित रहेगा। किंतु प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में लगभग 10 लाख पेड़ों के कटाई होती है जिसे जितना पौधे रोपे नहीं जाते उससे कई गुना पेड़ों की कटाई सरकारी तंत्र तथा ठेकेदार की मिली भगत से होती रहती है और सरकारी पैसों का बंदर बात भी होता रहता है, हमारे सपा मुखिया आदरणीय अखिलेश भैया जी का सख्त निर्देश है कि जितने भी पौधे लगाए जाए उनकी समुचित देखभाल और सुरक्षा करना ही हम PDA भाइयों का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में अभिषेक वर्मा, विजय यादव, शेखर कोरी, विजय निषाद, संतोष कुमार, बृजलाल कनौजिया, संतराम गौड़ आदि उपस्थित रहे।





