
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस.रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में, ऑपरेशन नन्हें फरिस्ते के तहत दिनांक 09 मार्च 2026 को बलिया स्टेशन कार्यरत कांस्टेबल अभिषेक कुमार यादव द्वारा पलेटफार्म सं 2 पर एक 9 वर्षीय बच्चा रोते हुए पाया गया जो भूलवश गलत रेल गाड़ी में चढ़ गया और औड़िहार से यहां आ गया है।
नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम पवन पुत्र राजेश केराकत बताया जिसे बलिय़ा पर लाकर सुरक्षित बैठाया गया चाइल्डलाइन बलिया को सूचित किया बलिया चाइल्डलाइन से आकाश गुप्ता पोस्ट पर उपस्थित हुए जिसे बलिया चाइल्डलाइन सुपूर्द किया गया।




