
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद मय टीम द्वारा तिवारीपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम तिवारीपुर में हुई चोरी के वाछिंत अभियुक्तगण 1.जितेश चौहान पुत्र जितन चौहान निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर 2.संदीप खरवार पुत्र गजाधर खरवार निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को चोरी के माल के साथ व अभियुक्त जितेश चौहान पुत्र जितन चौहान निवासी तिवारीपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर* के साथ गिरफ्तार कर बरामद किया गया बरामदगी के संम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।





