-दोनों पक्षों की अलग-अलग तहरीर पर 8 के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के चौखण्डी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चले इस दौरान तोड़फोड़ कर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल कई गंभीर दोनों पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज।
इस मामले में चौखण्डी ग्राम सभा के प्रधान रामबाबू ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके कार्यालय के बगल में रहने वाले संतोष कुमार पटेल पुत्र गिरजा शंकर, निवासी गद्दोपुर थाना जंसा, आए दिन गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते रहतेहैं है जिस क्रम में बुधवार की साम उनका भांजा रेलवे फाटक की ओर से घर लौट रहा था, तभी आरोपी ने उसे रोककर गाली दी और विरोध करने पर उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मुझ पर भी ईंट से हमला कर दिये जिससे मेरा सर फट गया और मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं दूसरे पक्ष के संतोष पटेल ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि प्रधान पक्ष के लोग गोल बंद होकर हमारी दुकान पे धावा बोलकर लगे सीसी कैमरा व टीवी तोड़ दिए। साथ ही दुकान के बाहर खड़ी दो जेसीबी और दो मोटरसाइकिलों को ईंट-पत्थर व लाठी से क्षतिग्रस्त कर दिया और आलमारी में रखा लगभग ढाई लाख रुपये, कैमरे का डीवीआर उठा ले गए तथा कार्यालय के शीशे का दरवाजा तोड़ दिये। डीवीआर ले जाने से कैमरे में मौजूद सारा रिकॉर्ड भी नष्ट हो गया और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिए।
प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर मिली है विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।।


