- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के केवटान गांव में दो दिन पूर्व रास्ते के विवाद में दो पक्ष भीड़ गए जिस दौरान तीन लोग घायल हो गए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि उक्त गांव निवासी आशीष कुमार बिंद अपने पड़ोसी मनीष बिंद व प्रहलाद बिंद को अपने घर के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने से मना किया तो आरोप है कि मनीष ने करनी से आशीष के सर पर वार कर दिया।
बीच बचाव करने आए उनके छोटे भाई विशाल तथा पिता रघुनाथ को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने लायी और घायल का सेवापुरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया इस मामले में आशीष बिंद की तहरीर पर मनीष बिंद तथा प्रहलाद बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।




