- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट के समीप करौदी मार्ग पर स्थित एक मिठाई की दुकान के बाहर युवकों का दो गुट शनिवार की देर शाम आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में पहले जम के मारपीट हुई। एक दूसरे की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दिए। युवकों का एक गुट कमजोर पड़ते देख अपने को पत्थराव करने लगे। एट पत्थर चलते ही स्थानीय दुकानदार और लोग भी युवकों के ऊपर टूट पड़ें। पुलिस के पहुंचने पर दोनों तरफ के युवक मौके से निकल गए।
मौके पर पहुंचे चितईपुर थाने के उप निरीक्षक रवि पांडे ने बताया कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की गाड़ी नंबर से पहचान की जाएगी। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। घटनास्थल पर मौजूद दुकानदार और लोगों की माने तो कुछ युवक दुकान के बाहर खड़े थे। तभी मोटरसाइकिल से आए और मारपीट शुरू हो गई।


