
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के छंदोइया खेड़ा गांव में बकरी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस झगड़े में रईस मिस्त्री की पत्नी को दबंगों ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया।
परिजनों का आरोप है कि जिन दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की, वे पुलिस के खास मुखबिर हैं। इस वजह से पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त दबंगों का इलाके में काफी आतंक है और पुलिस के संरक्षण में उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। लोगों में आक्रोश है कि महिला शक्ति मिशन का अभियान अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि क्षेत्र में एक महिला के साथ इस तरह की घटना हो गई।




