
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका पुलिस ने सामनेघाट स्थित जज गेस्ट हाउस के बगल में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करके दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए सौरभ सिंह उर्फ टाइगर, राहुल पासवान निवासी जगरिया चैनपुर कैमुर बिहार रहने वाले हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी बीएचयू ट्रामा सेंटर विश्वविद्यालय परिसर से मोटरसाइकिल को चुराकर गायत्री नगर कॉलोनी में बबुरानी के बीच में छुपा देते थे।
दोनों चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए सामने घाट आए थे। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस जब मोटरसाइकिल की कागज मांगी तो कागज नहीं दिखा पाए। दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों की निशानदेही पर छह अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुई। सौरभ सिंह के खिलाफ लंका थाने में तीन चोरी की मुकदमा दर्ज होने के साथ ही चंदौली के अलीनगर थाने में चैनपुर भभुआ बिहार में तीन मुकदमा दर्ज है।
राहुल पासवान के खिलाफ लंका थाने में कर चोरी की मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा नगवा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह उप निरीक्षक दयाशंकर गुप्ता सहित पुलिस टीम शामिल है।प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गाड़ियों को चुराकर बिहार के अति पिछड़ा क्षेत्र में ले जाकर 2 से 5 हजार रुपए में बेच देते थे। दोनों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।





