
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। तुलसी घाट के सामने सोमवार की दोपहर दो नावों में अचानक टक्कर हो गई। तेज़ आवाज के साथ एक नाव गंगा में डूबने लगी। देखते ही देखते एक नाव गंगा में समा गई। वही घाट पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में घटना को कैद कर लिया। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुची जल पुलिस ने डूब रहे पांच यात्रियों को बचाया।
जबकि नाव पर मौजूद नाविक फरार हो गया। नाव पर मौजूद यात्रियों में दिलीप, दर्शना, देवयानी हैदराबाद निवासी, जबकि रोहित, दीपाली पुणे निवासी शामिल थे। नाव पर मौजूद दिलीप ने बताया कि वो तुलसी घाट से नाव बुक कर उस पार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नाव में सवार हो कर कुछ बड़े थे, इतने में तेज रफ्तार से आ रही बड़ी नाव ने टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी डूबने लगे। बताया कि किसी तरह हमलोगों ने नाव को पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान नाव पर कोई भी लाइफ जैकेट नही पहना था न ही नाव पर लाइफ जैकेट थी।





