- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “मिशन यात्री सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में RPF/CIB/LKO, RPF पोस्ट चारबाग लखनऊ मेन तथा जीआरपी थाना चारबाग लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा सघन गश्त एवं क्षेत्र चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 08/09 के अंतिम छोर (बाराबंकी साइड) स्टेशन नाम पट्टिका के पास से दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
दोनों अभियुक्तों की पहचान जय कुमार उर्फ जैकी पुत्र अब सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी विहार कॉलोनी, मलखानपुर रोड, थाना शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश एवं शैलेंद्र उर्फ कालू पुत्र तुलसीराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी गिहार कॉलोनी, मलखानपुर रोड, थाना शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप मे हुई , इनके पास से तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 02 टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा ₹1900 नगद बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना लखनऊ में संबंधित मुकदमों के अंतर्गत संबद्ध करते हुए सभी मुकदमों में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है।उल्लेखनीय है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध जीआरपी चारबाग लखनऊ, जीआरपी आगरा किला, जीआरपी मथुरा जंक्शन एवं सिविल थाना शिकोहाबाद में बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे पूर्व से ही पंजीकृत हैं।



