
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
टूंडला में एनसीआर रेलवे के अंतर्गत पूर्वी गेट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसके कारण कई मजदूर घायल हो गए। कुछ मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है और उनकी तलाश जारी है।
घटना स्थल पर एडीएम विशु राजा, रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपनी टीमों के साथ मौजूद हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और मौके पर कई जेसीबी मशीनें व एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल, घायलों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन और रेलवे की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं।



