
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
आगरा/एत्मादपुर: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ।
हादसे में कमलेश और राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तोरा क्षेत्र के पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सवार यात्री आगरा की ओर जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद प्रशासन से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। आए दिन हो रहे हादसों के चलते एक्सप्रेसवे पर सफर अब और भी खतरनाक होता जा रहा है।





