
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: स्वदेशी के समर्थन में लखनऊ में राजाजीपुरम परिक्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया जहां पर सैकड़ो नागरिकों ने स्वदेशी के समर्थन में हस्ताक्षर किए l
संदीप बंसल ने वहां पर उपस्थित समस्त व्यापारियों से स्वदेशी अपनाएंगे स्वदेशी खाएंगे पहनेगी यह संकल्प करवाया और शपथ दिलाई।
संदीप बंसल ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी अपना करके ही हम ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं हमारे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली 50% से अधिक वस्तुएं विदेशी हैं हमें उनके बारे में जानकारी होकर स्वदेशी इस्तेमाल करने की आवश्यकता है चाहे दंत मंजन कोलगेट हो चाहे शीतल पर पेप्सी कोला कोका कोला हो या वस्त्र और अन्य सामग्री हो हम ज्यादातर वस्तुएं विदेशी इस्तेमाल कर रहे हैं थोड़ा सा जागरूक होकर हम स्वयं अपने रिश्तेदारों अपने मित्रों को यदि इसके लिए प्रेरित करेंगे निश्चित रूप से अमेरिकन उत्पादों के बिक्री कम होने से हम एक और ट्रंप को जवाब दे पाएंगे दूसरी ओर भारत की अर्थव्यवस्था को और ताकतवर बनाएंगे l
संदीप बंसल ने कहा कि अभियान लखनऊ सहित प्रदेश और देश के समस्त जनपदों में निरंतर चलता रहेगा पूरे देश में स्वदेशी के लिए एक प्रकार से संपर्क अभियान लगातार चलेगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया की राजाजीपुरम परिक्षेत्र में आज इस हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारीयों में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, राजाजीपुरम परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार हरमिंदर सिंह, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, महिला की उपाध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, बाजार खाला व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास सक्सेना, युवा के महामंत्री शुभम मौर्य, कोषाध्यक्ष आदित्य कमल सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, चौक के प्रभारी शुभम गुप्ता, पांडेयगंज के प्रभारी लखनऊ के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजाजीपुरम परिक्षेत्र व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन यादव लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जैन रंजय शर्मा सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।




