
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: कैसरबाग स्थित गाँधी भवन प्रेक्षागह में रविवार को श्री भट्ट ब्राहमण सभा लखनऊ द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि के रूप में छावनी परिषद उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एव विशिष्ट अतिथि भा०ज०पा० युवा नेता व रक्षामंत्री के पुत्र नीरज सिंह तथा आर्म्स फोर्स ट्रिब्यूनल चण्डीगंढ के न्यायमूर्ति उमेश चन्द्र शर्मा सहित सभा के अध्यक्ष अजय कुमार राय व महामंत्री सत्येन्द्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम का आगाज सभा की सांस्कृतिक टीम के बच्चों द्वारा संरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 35 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने हेतु मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सभा की स्मारिका का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मेधावी छात्र को सम्बोधित करते हुये छावनी परिषद उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज आप केवल मधावी छात्र ही नही बल्कि हमारे राज्य व देश का उज्ज्वल भविष्य है।
भाजपा सरकार भी हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता देती आयी है, तथा सरकार मुख्यमंत्री विद्यार्थी योजना के माध्यम से मद्द करके मेधावियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दे रही है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि मनुष्य को जीवन में हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहने की प्रवृत्ति रखनी चाहिये। इसी प्रवृत्ति के कारण मैं खुद आज भी अपने आप को छात्र ही मानता हूँ। आप लोगो की कड़ी मेहनत, लगन और सम्पर्ण से साबित होता है कि प्रतिभा और परिश्रम का संगम ही सफलता की कुंजी है।
विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति उमेश चन्द्र शर्मा ने अपने उदबोधन में उदाहरण देते हुये कहा कि हमें अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु अर्जुन की भांति केवल मछली ही आँख ही दिखायी देनी चाहिये। उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाये देते हुये कहा कि आप भविष्य में देश की सेवा करते हुये सितारों की तरह चमकते रहे। समारोह में भट्ट ब्राहमणों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या में मनमोहक नृत्य, झॉकी व नाटके आदि के माध्यम से खूब धमाल मचाया गया व तालियां बटोरी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेजर वीरेन्द्र शर्मा, के० डी० शर्मा, राम मणि शर्मा, हेमराज भट्ट, कमल किशोर शर्मा, बी० डी० शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, पद्म रंजन भटट, अविनाश शर्मा योगेश चन्द्र भट्ट, भारत कुमार शर्मा वीरेन्द्र भट्ट, प्रभात शर्मा, हरीश चन्द्र भट्ट, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, दीपक मणि भट्ट, प्रदीप कुमार शर्मा अतुल कुमार शर्मा, हरिहर प्रसाद शर्मा विनीत भट्ट व राम आशीष शर्मा आदि को उनके विशिष्ट योगदान हेतु सभा के अध्यक्ष अजय राय के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में श्री भट्ट जन समुदाय छात्रों के अविभावक एवं शिक्षक भी सभागार में उपस्थित थे।
सभा के अन्त में उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा द्वारा समापन भाषण देते हुये सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


