
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: प्रबुद्ध फाउंडेशन अयोध्या के तत्वाधान में महान सम्राट अशोक का धम्म विजयदशमी कार्यक्रम शहर के नाहरबाग स्थित मैत्री मंडप में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर जौनपुर से पहुंचे मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिंतक समाजसेवी संजय कुमार मौर्य ने कहा सम्राट अशोक ने जो विश्व शांति का संदेश दिया था आज उसी राह पर चलने की आवश्यकता है विश्व में चल रहे युद्ध को रोक कर पूरे विश्व में सम्राट अशोक के विश्व शांति समरसता पर चले ।
कार्यक्रम का संचालक गिरजेश निषाद ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर मौर्य प्रबंधक प्रबुद्ध फाउंडेशन, सुनील निषाद प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा, सत्यनारायण मौर्य, कमल मौर्य, शिवाजी कुशवाहा, हरिश्चंद्र मौर्य,विनीत मौर्य,स्वामीनाथ मौर्य, पूनम बौद्ध, रूपेश मौर्य, राजकुमार मौर्य, राकेश मौर्य समेत दर्जनों दर्जन लोग उपस्थित रहे।



