
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वादी द्वारा थाना कपसेठी पर लिखित सूचना दी गई कि “मैं विजली विभाग में ठेके पर मीटर लगाने का कार्य करता हूँ। अपने साथ काम करने वाले अभय कुमार वर्मा को उसके निवास स्थान रामपुर पर छोड़कर वापस लौट रहा था। जब मैं उसके घर से लगभग 200 मीटर आगे पहुँचा ही था कि रास्ते में पुवाल पर लकड़ी रखी देखकर अपनी गाड़ी रोक दी। इतने में तीन अज्ञात व्यक्ति आए और मेरा मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी तथा 50,000/- रुपये लूटकर फरार हो गए।” वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 191/25, धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश हेतु टीम गठित की गई।
थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चकलौला बाग के पास से मुकदमे उपरोक्त में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त शिवम पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल, निवासी ग्राम रामपुर, थाना कपसेठी, वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष, छोटेलाल पुत्र हरिनाथ पटेल, निवासी ग्राम चकईपुर, थाना नेवढ़ियाँ, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष, तथा आशीष पटेल पुत्र संतोष पटेल, निवासी ग्राम रामपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹45,900/- नगद एवं एक अदद एंड्रायड मोबाइल फोन (रियलमी) बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


