
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: सत्य सनातन धर्म के प्रचारक दिवाकराचार्य महाराज ने तीखा बयान देते हुए कहा, “राम विरोध न उबरसी, शरण विष्णु अज ईश।” यानी जो भी भगवान राम का विरोध करता है, वह ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शरण में जाकर भी मुक्ति नहीं पा सकता।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “समाजवाद के नाम पर परिवारवाद और धर्मद्रोह करने वाले सपाइयों का भी यही हाल होगा।” दिवाकराचार्य महाराज ने धर्म और संस्कृति के विरोध को सनातन पर सीधा हमला बताया और ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि धर्मविरोध का अंजाम सदैव विनाशकारी होता है।
यह बयान सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।





