-एक माह के भीतर दर्जनों घरों को चोरों ने बनाया निशाना लाखों का माल किया पार।
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में इन दिनों चोरों का आतंक व्याप्त है आए दिन चोर बंद पड़े घरों का ताला तोड़कर चोरी कर रहे हैं सूचना के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि उक्त गांव का अधिकांश परिवार मुंबई आदि शहरों में रहकर व्यवसाय अथवा नौकरी करता है ज्यादातर घरो में ताला बंद है इसी का लाभ ले चोर आए दिन किसी न किसी घर का ताला चटका रहे हैं। गांव के विनोद मिश्रा के घर से एक सप्ताह पहले ताला चटका कर लाखों रुपए के जेवर अन्य सामान चोर ले जाने में सफल रहे। वही आशुतोष मिश्रा, रत्नाकर मिश्रा समेत आधा दर्जन लोगों के घरों को चोर निशाना बना चुके हैं।
आए दिन हो रही चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के घटना की सूचना पुलिस को दी जाती है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे हौसला बुलंद चोर आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं उधर चौकी प्रभारी धवकल गंज विनय कुमार का कहना है कि घटना की जांच चल रही है जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे चौकी पर पुलिस स्टाफ की बेहद कमी के चलते गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।




