- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट इलाके में स्थित मारुति नगर कॉलोनी में रहने वाले सुरेश सिंह मनोज कुमार सिंह और धर्मेंद्र सिंह के बंद घर में घुसे चोरों ने नकदी और जेवरात उड़ा दिया है। सभी लोग घर बंद करके होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने मूल गांव गए थे।पड़ोसियों द्वारा घर में चोरी होने की सूचना मिलने घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करके वापस लौट गई।सुरेश सिंह मंगलवार को परिवार के साथ भटवारा खुर्द चकिया चंदौली होली मनाने के लिए गए थे। इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर भीतर घुसे थे।
कमरे का ताला तोड़कर उनकी बहु और पत्नी का चेन हार कंगन और कुछ नकदी चोर लेकर चले गए थे। इस बीच बगल में रहने वाले मनोज कुमार सिंह के फ्लैट से 80 हजार नकद दो अंगूठी और धर्मेंद्र कुमार सिंह के फ्लैट से एक अंगूठी और 80 हजार नकद लेकर चले गए हैं।पुलिस सुरेश सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है।



