- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। राजातालाब स्थानीय थाना क्षेत्र के बूड़ापुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान में मंगलवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने शराब ठेके में रखे गए 90 हजार रुपये नगद और शराब की पेटी भी उठा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब दुकान का सेल्समेन सुबह दुकान खोलने आया।सेल्समैन सनी हर रोज रात में दुकान बंद कर अपने घर चला जाता था।
सेल्समैन सनी ने बताया कि दुकान की पेटी से लगभग 90 हजार रुपये नकद और शराब की 18 पेटियां भी चोरी हो गई। शराब की कीमत लगभग 50 हजार बताई जा रही है।चोरों ने दुकान में लगी सीसीटीवी की डीवीआर भी उठा ले गए। सेल्समैन सनी ने बताया कि चोर पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर उसके सहारे दुकान में दाखिल हुए थे।
दुकान की छत पर बने एक छोटे ओपेन के रास्ते से चोर अंदर प्रवेश किया।सेल्समेन सनी द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 टीम भी मौके पर पहुंची। राजातालाब थाने की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।शराब ठेका मालिकिन सुधा गुप्ता ने थाना राजातालाब में तहरीर दी है।


