
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम खराब बना रहेगा और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना:
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है।
मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर में भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
संत कबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश का अनुमान:
महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में आंधी-बारिश का खतरा बरकरार:
बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले में न रहने, पेड़ों या कमजोर ढांचों से दूर रहने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षात्मक उपाय अपनाने की अपील की गई है।




