- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सेवापुरी स्थानीय विकास क्षेत्र के बेसहूपुर के ग्राम प्रधान के भाई आशीष कुमार जायसवाल ने जंसा थाना सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपने गांव के सचिव रमाकांत यादव पर प्रधान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रधान के भाई ने कहा है कि ग्राम सभा में कार्यरत सचिव हुए विकास कार्यों का भुगतान जानबूझकर नहीं कर रहा है ना ही फोन करने पर फोन उठाता है भुगतान के लिए कहने पर उल्टा-पुल्टा बात करता है इधर भुगतान न होने से ग्राम सभा में काम करने वाले मजदूर तथा सामग्री की आपूर्ति करने वाले दुकानदार भुगतान न हो पाने के कारण भुगतान के लिए ग्राम प्रधान पर दबाव बना रहे हैं और विकास कार्य भी अवरुद्ध पड़ा है।
दबाव बढ़ने के चलते डिप्रेशन में आने से मेरे भाई ग्राम प्रधान अजय जायसवाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए जिनका बी एच यू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है इस बाबत थाने के हल्का प्रभारी कृष्ण मुरारी चौरसिया ने बताया कि तहरीर लेकर प्रधान के भाई थाने पर आए थे लेकिन मामला पुलिस के कार्य क्षेत्र से संबंधित नहीं था जिससे उन्हें मामले की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से करने की सलाह दे वापस कर दिया गया।




