- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी आदमपुर थानान्तर्गत सोमवार की देर रात तेलियाना रेलवे क्रासिंग के समीप ओवर ब्रिज के निकट फल विक्रेता संजय सोनकर कज्जाकपुरा निवासी को घेर कर आधा दर्जन दबंग युवकों ने जबरन रोक कर फल बिक्री का पैसा लूट लिया। विरोध करने पर मार पीट घायल कर दिया। राहगीरों ने बिच बचाव कर फल बिक्रेता को दबंगों के चंगुल से बचाया। मार पीट कर भाग रहे युवक तुषार यादव उर्फ बिट्टू को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देने के बाद पुलिस को बताया फल बेच कर घर को लौटते वक्त लगभग 10 से 12 हजार को दबंगों ने लूट लिया । पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य दबंगों की तलाश में जुटी।





