
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.12.2025 को जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त बिल्लू पुत्र स्वर्गीय पत्थू, निवासी सीके-63/08, छोटी पियरी, थाना चौक, वाराणसी, उम्र लगभग 38 वर्ष, को बेलनिया ऑटो स्टैण्ड, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10.400 कि.ग्रा. अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया।





