- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर बाद लड़कों का दो ग्रुप आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से 10 युवकों को हिरासत में लेकर थाने पर भिजवाए। पुलिस आरोपियों से विवाद के कारण को लेकर पूछताछ कर रही है। यूको की पांच मोटरसाइकिल की पुलिस कब्जे में ली है।
मौके से आधा दर्जन से अधिक युवक भाग गए। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। साकेत नगर में युवकों के दो गुटों के जुटने की सूचना पर बहुत समय से पुलिस पहुंचकर आरोपियों के हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





