
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
लखनऊ/हाथरस: हाथरस की सांस्कृतिक शान श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेला इस बार भी होगा खास। आज 12 अगस्त को लखनऊ में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने प्रदेश की लोकप्रिय मंत्री बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर 29 अगस्त 2025 को मेला उद्घाटन के लिए आमंत्रण दिया।
मंत्री मौर्य ने विधायक के निमंत्रण को तुरंत स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दी और घोषणा की कि देव छठ के दिन, सायं 4 बजे, परंपरागत शंख-घंटों और नगाड़ों की गूंज के बीच मेले का शुभारंभ होगा।
बैठक में विधायक माहौर ने हाथरस विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने को लेकर भी मंत्री से चर्चा की। मंत्री मौर्य ने भरोसा दिलाया कि हाथरस को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी।
मंत्री की सहमति मिलने पर विधायक ने आभार व्यक्त करते हुए कहा — “श्री दाऊजी महाराज मेला हमारी आस्था, परंपरा और पहचान है… इस बार मेला और भी भव्य होगा।”





