- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: फ़िल्म गोदान के निर्माता एवं निर्देशक श्री विनोद चौधरी जी आज अयोध्या पहुंचकर परमपूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज, अध्यक्ष राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, का आशीर्वाद लेंगे। वे सुबह 11 बजे छावनी में पूज्य महाराज से मुलाकात करेंगे, जहां वे फ़िल्म का पोस्टर भेंट करेंगे और फ़िल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वहीं पर पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।
फ़िल्म गोदान में भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों और आधुनिक जीवनशैली के बीच के द्वंद्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें अंततः दोनों के बीच समन्वय को दर्शाया गया है। कहानी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण संकट, शुद्धता, दया-ममता और संस्कारों के महत्व को रेखांकित करती है, साथ ही आज के समय में उनकी प्रासंगिकता को सशक्त रूप से स्थापित करती है।
निर्माताओं ने बताया कि फ़िल्म से होने वाली आय दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति को समर्पित की जाएगी। सामाजिक सरोकार से जुड़ी यह फ़िल्म फरवरी माह से देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।





