
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष में, वृहस्तपतिवार को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा सिगनल एवं दूरसंचार विभाग की कार्य प्रणाली विषयक वार्षिक डायरी के भौतिक एवं डिजिटल संस्करण का विमोचन किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वतीय यशवीर सिहं, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर.एन सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ( आपरेशन) धर्मन्द्र यादव सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के सेक्शन इंजीनियर व् कर्मचारी उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने डायरी का अवलोकन करने के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं सिगनल एवं दूरसंचार विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारी को बधाई देता हूँ। उन्होंने सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा सूचनापरक डायरी में सिगनल विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विवरणिका तथा उसकी सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा की उक्त डायरी में उल्लेखित परिसम्पतियों का विस्तृत विवरण सिगनल विभाग की कार्यकुशलता,तकनीकी दक्षता, अनुशासन एवं टीम भावना रेखांकित करती है । अब सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी अपने कार्य को और आधिक दक्षता से निष्पादित कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह डायरी कर्मचारियों के लिए तकनीकी जानकारी, नियमावली एवं उपयोगी तथ्यों का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगी। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से सुरक्षित, संरक्षित एवं समयवद्ध रेल परिचालन में इस डायरी के माध्यम से निरंतर भूमिका निभाने का आह्वान किया। उपर्युक्त उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु उन्होने सिगनल एवं दूरसंचार विभाग को दस हजार रुपया का पुरस्कार देने घोषणा की है। इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह डायरी मंडल रेल प्रबंधक की प्रेरणा से बनायी गई है। जिसमें विभागीय एसेट्स,उपलब्धियां, नवीन तकनीकों एवं संरक्षा सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। यह सिगनल एवं टेलीकाम विभाग के कर्मचारियों को विफलता को दूर करने में बहुत सहायक सिद्ध होगी।
उक्त डायरी का विमोचन कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम श्री रजत प्रिय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वतीय श्री यशवीर सिंह ने किया ।





