
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: पासी कल्याण परिषद ने महाराजा बिजली पासी जयंती समारोह का आयोजन शहर के बढ़यी का पूरवा मोहल्ले में स्थित पासी किला पर किया गया इस मौके पर पासी समाज के साथ-साथ भीम आर्मी व अन्य समाज के लोगों ने पासी किला पर स्थापित बिजली पासी की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किए तदोपरांत केक काटा व मिष्ठान वितरण किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष राम अवध पासी, मंत्री शैलेन्द्र कुमार पासी, मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान, संजय पासवान, राजकुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





