
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, झुनझुनवाला पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट की छात्राओं ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी। यह रैली गांधी पार्क से निकली गई जो सिविल लाइन होते हुए वापस पुनः गांधी पार्क पर ही समाप्त हुआ।
छात्राओं ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए बहुत ही उत्साहित दिखीं इस यात्रा में कैडेटों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। कॉलेज के प्राचार्या और अन्य शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और कैडेटों का मनोबल बढ़ाया। इस तरह की यात्राएं न केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने का अवसर देती हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी मजबूत करती हैं।

लेफ्टिनेंट तजीन फातिमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना है यह अभियान राष्ट्रीय एकता अखंडता और समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणात्मक पहल है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर सरिता मिश्रा, डॉक्टर अनुराधा शुक्ला , सुनील आनंद, लेफ्टिनेंट तजीन फातिमा के साथ तमाम विद्यालय के कर्मचारी एवं छात्राएं इस रैली में उपस्थित रही !





