
- रिपोर्ट: अमित कुमार
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 1 से 31 जनवरी 2026 तक चले अभियान का समापन रविवार को अयोध्या में हुआ।परिवहन विभाग की ओर से यह कार्यक्रम गुरु नानक गर्ल्स एकेडमी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ऋतु सिंह, आरटीओ प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभियान के दौरान 4E मॉडल—इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इंफोर्समेंट और इमरजेंसी के आधार पर प्रदेश भर में जागरूकता और प्रवर्तन कार्य किए गए।

उन्होंने अपील की कि वाहन चलाते समय नशे और तेज़ रफ्तार से बचें, दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार-पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

वहीं विश्वजीत सिंह, आरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को आदत बनाना जरूरी है और इसमें छात्र-छात्राओं की भूमिका सबसे अहम है।
समापन समारोह में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और हेलमेट वितरित किए गए। इसके साथ ही उदया चौराहे पर बिना हेलमेट चल रहे वाहन चालकों को जागरूक कर हेलमेट दिए गए, जहां महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।





