
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल द्वारा भेलूपुर क्षेत्र के भवनियां पोखरी स्थित M.R.F. (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर एवं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा M.R.F. सेंटर के वर्तमान स्थल को अपर्याप्त बताते हुए इसके विस्तार एवं बेहतर संचालन के दृष्टिगत इसे वर्तमान स्थान से स्थानांतरित कर शंकुल धारा स्थित ट्रांसफर स्टेशन के समीप उपलब्ध उपयुक्त रिक्त भूमि पर नया M.R.F. सेंटर स्थापित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इसी क्रम में नगर आयुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने पर विशेष जोर देते हुए डोर-टू-डोर कचरा संकलन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि पर्याप्त मात्रा में वेस्ट की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और प्लांट का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि काशी को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने के लिए कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाए।निरीक्षण के दौरान श्रीमती सविता यादव, अपर नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, श्री अगम कटियार, अधिशासी अभियंता (सिविल), जोनल स्वच्छता अधिकारी, सफाई निरीक्षक तथा वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





