
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी जिला संवाददाता
बलरामपुर जिले के अंतर्गत विकास खंड उतरौला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बताते चलें की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उतरौला विधानसभा के मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भाजपा विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा लगभग सैकड़ों जरूरत मंद महिलाओं व पुरुषों को कंबल का वितरण कर जरूरत मंदों को ठंड से राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है। जिसको लेकर लोग विधायक व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की तारिफ करते नजर आ रहे हैं।
वहीं जरूरत मंदों को कड़ाके के ठंड में कंबल मिलने से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी दिखाई दिया।

कंबल वितरण कार्यक्रम के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्ता, मंडल महामंत्री रोहित गुप्ता, उपजिलाधिकारी उतरौला अभय कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी इंद्रावती सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





