- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में फावड़े के हमले से घायल महिला के मौत के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी चित्रसेनपुर गांव निवासी मुख्य आरोपी कुलदीप पटेल ने कोर्ट में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने शनिवार को आरोपी का जेल में जाकर बयान लिया।
जानकारी के अनुसार चित्रसेनपुर गांव बीते 17 जनवरी को भूमि विवाद में पड़ोसी द्वारा सुनीता देवी नामक महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था।
महिला का इलाज के दौरान 19 जनवरी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गया।मिर्जामुराद पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता विक्रमा व मां चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी मुख्य आरोपी समेत तीन लोग फरार चल रहे थे।पुलिस ने मृतिका के पति मुन्ना पटेल के तहरीर पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज की थी महिला के मौत के बाद हत्या की धारा उसमें बढ़ा दी थी।
पुलिस द्वारा लगातार मुख्य आरोपी कुलदीप पटेल समेत अन्य के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी इसी बीच मौका पाकर फरार चल रहा कुलदीप वाराणसी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ किया गया है।





