
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। विभिन्न किसान संगठनों, विभिन्न दलों द्वारा गांधी पार्क में आयोजित न्याय महापंचायत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी क्षेत्राधिकारी बीकापुर पीयूष जी, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकार सदर तथा थाना अध्यक्ष तारुन पहुंच कर निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही न करने तथा अप्रत्यक्ष रूप से मुकदमा समाप्ति व अन्य समस्याओं के समाधान आश्वासन दिया तत्पश्चात न्याय महापंचायत समाप्त करने की घोषणा की गई।
न्याय महापंचायत में विधायक सिराथू डॉ0 पल्लवी पटेल, सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा, अपना दल बलिहारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल, कांग्रेस पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,अजीत वर्मा सपा नेता विजय बहादुर वर्मा शोषित समाज दल के नेता महादेव वर्मा, रामकृपाल पटेल जनता दल यू नेता लव कुश पटेल भाकियू नेता अभय राज ब्रह्मचारी, शंकरपाल पांडे, रवि शंकर पांडे, फरीद अहमद, सूर्यनाथ वर्मा विकास वर्मा विवेक पटेल सरबजीत वर्मा महेंद्र वर्मा जगदीश यादव सहित दर्जनों नेताओं ने न्याय महापंचायत को संबोधित किया।
वक्ताओं ने थाना तारुन तथा थाना हैदरगंज में धरना कारियों के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमे की वापसी तथा शिवकुमार वर्मा निवासी सोनोरा गाऊ पुर की जान माल की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग कर रहे थे न्याय महा पंचायत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दलबल के साथ पहुंचकर अप्रत्यक्ष रूप से मुकदमा समाप्त करने निष्पक्ष विवेचना करके निर्दोषों को परेशान न करने तथा शिवकुमार वर्मा को शस्त्र लाइसेंस एक हफ्ते के अंदर जारी करने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात न्याय महापंचायत समाप्त हो गई।
न्याय महापंचायत में भारी संख्या में नर नारी किसानो ने भाग लिया और हुंकार भरी। और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दिया है कि यदि किसी प्रकार से धोखा दिया गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
न्याय महापंचायत की अध्यक्षता बीकापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मायाराम वर्मा तथा संचालन राष्ट्रीय लोक दल नेता राम शंकर वर्मा ने किया।





