
- रिपोर्ट: पंकज झा
भदोही। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-12 पूरेगुलाबपुर में सूचना मिली कि एक महिला उम्र करीब 34 वर्ष द्वारा पारिवारिक झगड़े के कारण अपने घर में कमरे के अन्दर लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। मृतक के मायके के परिवारजनों द्वारा लिखित तहरीर दी कि गई कि उसकी पुत्री की शादी 2016 में गोपाल कौशल निवासी उपरोक्त के साथ हुई थी आरोपी पति नशे का आदि था जो प्रार्थी के पुत्री को मार पीट कर मृत्यु कारित कर दिया ।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गोपीगंज पर मु0अ0सं0 536/25 धारा 103(1) का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रचलित की गई अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त पति की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम थाना गोपीगंज पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर गोपीगंज बस स्टैंड से वांछित अभियुक्त गोपाल कौशल निवासी पुरेगुलाबपुर वार्ड नंबर 12 थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गोपीपंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को मात्र 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान कर न्यायालय किया गया।


