
- अयोध्या से अमित कुमार की रिपोर्ट’
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा अयोध्या के तत्वाधान में गोंड धुरिया समाज का होली मिलन समारोह “मां पिपरा भवानी राजेपुर विकासखंड पूरा बाजार में संपन्न हुआ।
जिसकी अध्यक्षता गोंड महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण धुरिया जी ने किया। गोंड समाज के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बाबूराम गोंड ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया।
वही भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष बनाए गए श्री हरभजन गोंड ने शिक्षा पर जोर दिया।
सपा नेता तरजीत गोंड जी ने समाज को संगठित और सामाजिक उत्थान के लिए अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्री रामस्वरूप फैजाबादी तारून, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री राम तिलक गोंड, प्रदेश सचिव शिवनाथ दास गोंड, संरक्षक राधेश्याम धुरिया, राम सुंदर धुरिया, कार्यक्रम संयोजक सियाराम गोंड पूर्व बीडीसी राजेपुर, विनोद गोंड बीके एंटरप्राइजेज राजेपुर, जवाहरलाल धुरिया, धनराज गोंड, रामसागर गोंड, महेश कश्यप सभासद रुदौली, बृजेश गोंड बीडीसी चरेरा,मनीष गोंड, रिंकू गोंड, अनिल गोंड चौधरी राजेपुर, करन गोंड, प्रदीप गोंड, राममिलन गोंड, बुधीराम गोंड, शिवकुमार गोंड, आदि गोंड समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे का माल्यार्पण एवं गुलाल लगाकर स्वागत सम्मान किया।




