
- रिपोर्ट: पंकज झा
चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी0 राव, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा, के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, कुँवर प्रभात सिंह के पर्वेक्षण में सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में उ0नि0 श्री स्वतंत्र सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू मय पुलिस टीम के द्वारा न्यायालय ACJM/ECR/MGS जनपद चन्दौली द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0 5360/2017 मु0अ0सं0 1037/2017 धारा 380/411 IPC थाना जीआरपी एमजीएस, से सम्बन्धित वारण्टी शहजादे पुत्र स्व0 महबूब निवासी दुलहीपुर थाना मुगलसराय जिला चन्दौली उ0प्र0 उम्र करीब 45 वर्ष, को रे0स्टे0 डीडीयू के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित हनुमान जी मन्दिर के पास से दिनांक 10.12.2025 को समय करीब के 08.00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी को थाना हाजा पर लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।


