
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
ग्रेटर नोएडा स्टेडियम मे आयोजित स्व. जगत सिंह भाटी क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रमुख आयोजक युवा सपा नेता अक्षय भाटी ने समापन के अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ॰ शशि यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
इस अवसर पर डॉ॰ शशि यादव ने उनकी कमेटी को दिल से आभार अदा किया और सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित स्वरुप कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए, ताकि आप सभी मे एक प्रेम भावना बना रहें।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक मनुष्य के जीवन में दुख और सुख की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं, ठीक उसी तरह प्रत्येक खिलाड़ी के जीवन में जीत-हार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, यह दोनों ही अवस्था से हम को सीख लेनी चाहिए और हर दम आगे बढ़ने के लिए प्रयास करनी चाहिए।




