
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को राजकीय सिविल पेंशनर्स की नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु बैठक आहूति की गयी बैठक में अवगत कराया गया कि वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर ओ०पी० मिश्रा का स्वास्थ्य वर्तमान में बहुत खराब है और यो लखनऊ के एक चित्कित्सालय में नर्ती है उन्होंने अपना त्यागपत्र फोन पर देते हुए अनुरोध किया है कि मुझे इस पद से मुक्त कर दिया जाये।
एव राम बहादुर सिंह विकास विभाग के पूर्व कर्मचारी को चुनाव अधिकारी नियुक्ति करते हुए जनमानस में नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अनुरोध किया। जिसको ध्यान में रखते हुए संगठन के निम्नलिखित प्रदाधिकारी चयनित हुये। जिसमें अध्यक्ष पद पर पूर्व में स्वास्थ विभाग में प्रशासनिक अधिकारी रहें राम शकल दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह, महामंत्री राम बहादुर सिंह, संगठन मंत्री गया प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री रमा कांत श्रीवास्तव, सूरज प्रसाद, दिलीप शुक्ला, पीएन सिंह, जबकि कार्यकारणी सदस्य के लिए राम कृष्ण द्विवेदी, बीएन श्रीवास्तव को चुना गया बैठक की समाप्ति के उपरांत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर अध्यक्ष श्री दुबे ने बताया कि हमारा संगठन अभी सरकारी विभागों से सेवा निवृत्त कर्मचारियों के साथ होगा जो उनकी पेंशन से लेकर हर प्रकार की लड़ाई में उनके साथ रहेगा जिसके आगे हमारा संगठन राजकीय कोषागार में बैठेगा जो कोषागार में आने वाले कर्मचारियों को होने वाली किसी भी प्रकार समस्या का त्वरित निदान कराएगा जिसके उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने हेतु संगठन से जुड़ने की अपील किया है।





